प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हस्तांतरण अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन….


जगदलपुर (प्रभात क्रांति) । दिनांक 13 मार्च 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 22 वीं किश्त का हस्तांतरण असम के गुवाहाटी से किया गया। सम्मान निधि के 22 वीं किश्त के तहत 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों को 18640 करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि का हस्तांतरण किया गया। सभी कृषक ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर माननीय प्रधानमंत्री के बातों को सुना और लाभांवित हुये।
ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में जुडने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रोद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कृषि विज्ञान केंद्र,परिसर, बस्तर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र बस्तर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ संतोष नाग के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि सभापति श्री भूपेंद्र ठाकुर, जनपद पंचायत, जगदलपुर ने जैविक खेती अपनाकर कृषकों से प्राकृतिक खेती को अपनाने की सलाह दी।

कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष श्री नील कुमार बघेल सम्मिलित हुये, जिन्होंने जैविक विधिओं को अपनाते हुये मृदा संतुलित को बनाए रखने की बात कही। भारतीय किसान संघ के जिला कोषाध्यक्ष श्री नन्द किशोर पांडे ने कहा कृषि में नई तकनीकी को अपनाकर लागत को कम कम करके कृषक अधिक लाभ कमा सकते हैं। उप संचालक कृषि श्री राजीव श्रीवास्तव ने एग्रीस्टेक ऑनलाइन पोर्टल के बारे में कृषकों को बताया, बैंक से आधार लिंक करके किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कृषि उपज मंडी से विरेन्द्र कुमार दिल्लीवार, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक धर्मपाल केरकेटटा, डॉ. कोमल गुप्ता, डॉ. सुन्ना दीप्ति, डॉ. वेंकटेश्वर, डॉ नीलम बंजारे, श्री दुष्यंत पाण्डेय, श्री दिनेश ध्रुव, सनत ऊईके, कृषि विभाग से सुधराम नेताम, श्री लखनधर दीवान, श्री गुरु प्रसाद नेताम, श्री विक्रम भदौरिया एवं सम्पूर्ण जिले से 74 कृषक उपस्थित थे।





