छत्तीसगढ़

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले अनुदेशक संघ ने सौंपा मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को ज्ञापन 17 वर्षों से सेवारत अनुदेशकों ने की शिक्षा विभाग में संविलियन की मांग…

बीजापुर (प्रभात क्रांति)।  कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बीजापुर के बैनर तले जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाकिर खान जिला सचिव कैलाश रामटेके अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद गांधरला के नेतृत्व में दो सूत्री मांगों को लेकर पूर्व मंत्री माननीय महेश गागड़ा को माननीय मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है ।

सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगभग 900 अनुदेशक पोर्टा केबिन एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में विगत 17 वर्षों से शैक्षणिक कार्य सहित शासन -प्रशासन द्वारा सौंपें गए विभिन्न कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं किंतु हमें हमारा सुरक्षित भविष्य कहीं नजर नहीं आता जिसको लेकर अनुदेशक एवं उनके परिवार चिंतित है। उनके मूल मांग में शिक्षा कर्मियों की तरह ही शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक के पद पर संविलियन की मांग की गई है । क्योंकि अनुदेशक भी शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा डीएलएड प्रशिक्षित हैं ।

अनुदेशक संघ ने माँग की है कि उनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर आवश्यक कार्यवाही करने का निवेदन किया है। पूर्व मंत्री द्वारा इस संबंध में यथासंभव सहयोग प्रदान करने का एवं उच्च उच्च स्तर पर अनुदेशकों की मांगों को अवगत कराने का आश्वासन दिया है।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख पदाधिकारी में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा जिला अध्यक्ष रितेश सेमल उपाध्यक्ष, सडवली जंगम,जिला सचिव पालदेव भूषणम, कार्यकारी अध्यक्ष गजेंद्र झाड़ी लक्षमी झाड़ी रुकमणी झाड़ी, लीलावती झाड़ी,अशोक अवलम, श्यामबती मंडावी कृष्णा मोरला रामलाल नाग सहित कई अनुदेशक उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button