छत्तीसगढ़
रैगुड़ा जंगल में मुर्गा लड़ाई की आड़ में चल रहा था लाखों रुपये का जुआ, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 156 व्यक्तियों के विरुद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) एवं सार्वजनिक द्यूत अधिनियम की धारा 4, 13 के अंतर्गत की गई वैधानिक कार्रवाई, मौके से नगद ₹20.01 लाख रूपये, चारपहिया वाहन 47 नग एवं 12 मोबाइल जप्त… देखें वीडियो –


बीजापुर (प्रभात क्रांति) । दिनांक 3/11/26 को थाना भद्राकाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रैगुड़ा के जंगल में मुर्गा बाजार में मुर्गा लड़ाई की आड़ में अवैध तरीके से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खिलाए जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर बड़ी कार्रवाई की गई। 
पुलिस टीम द्वारा 156 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए ₹20,01,200 नगद, 47 चारपहिया वाहन एवं 12 मोबाइल फोन जप्त किए हैं ।
पकड़े गए 156 व्यक्तियों के विरुद्ध थाना भद्राकाली में अपराध क्रमांक 06/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) एवं सार्वजनिक द्यूत अधिनियम की धारा 4, 13 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है ।
देखें वीडियो –




