सर्व समाज ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जय बिरसा जय भीम के लगे नारे….


बीजापुर (प्रभात क्रांति) । आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समाज सुधारक लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती बीजापुर जिले में सर्व समाज ने नया बस स्टैंड स्थित डॉ बाबासाहेब बीआर अंबेडकर के स्टैचू के पास ही उनका छायाचित्र रखकर द्वीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर मनाई गयी ।सर्व समाज ने भगवान बिरसा को याद करते हुए कहा आज ही के दिन 15 नवंबर को झारखंड के उलीहातु गांव मे बिरसा मुंडा का जन्म एक साधारण से आदिवासी परिवार में हुआ था ।
वे आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन के रक्षक मानते थे इसलिए उन्हें धरती के आवा अर्थात धरती के पिता के रूप में पूजा जाता है । वे अंग्रेजों वा जमींदारों के विरुद्ध कई लड़ाईयां लड़े थे । भगवान बिरसा मुंडा ने अंधविश्वास से दूर रहने, शराब से दूर रहने और एकजुट होकर अन्याय से लड़ने का आह्वान किया था ।
सर्व समाज प्रमुखों में गोंड समाज से धनेश कुजाम लक्ष्मण कुंजाम, मुरिया समाज से सतीश मंडावी, परधान समाज से राकेश गिरी श्रवण सेण्ड्रा,हल्बा समाज से बी एल पुजारी, तेलंगा समाज से मंगल रोटेल, कंवर समाज से कमलेश पैकरा,कुडुक उराँव समाज से जूलियस तिर्की,मुस्लिम समाज से इकबाल खान, मसीह समाज से डेविड कुमार, कुम्हार समाज से योगेश नगपुरी, महार समाज से डी नागेश्वर,के डी झाड़ी बसंत मामड़ीकर,कैलाश रामटेके, राजकुमार रामटेके, विजय चापड़ी,कैलाश गोनेट, भावेश जुमड़े,शशांक कुमार आदि उपस्थित थे।



