छत्तीसगढ़

“नि:शुल्क सेवालय” सेवा शिविर के समापन पर राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रंजन चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुष्प -माला पहनाकर और बुके देकर किया गया सम्मानित…

देवघर । स्थानीय तिवारी चौक रोड एवं जलसार पार्क के निकट “निःशुल्क सेवालय’ सेवा शिविर द्वारा बोल बम कांवरियों की सेवा पूरे श्रद्धा व समर्पण के साथ किया गया और यह शिविर सेवा व समर्पण का अनूठा मिसाल बना ।

शिवभक्त रंजन कुमार चौधरी, द्वारा शुभारंभ हुए इस शिविर में गर्म चाय,जल, शरबत, ढंडा, कोल्ड ड्रिन्क, लस्सी, लीची जूस, माजा, नारियल पानी जूस ,हलुआ, नीम्बू पानी, फलाहारी हलुवा,फल-केला, अनार, अमरूद , इत्यादि एवं चिकित्सा की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।

शिविर में सेवा करने वालों में रंजन कुमार चौधरी,देब कुमार ,चुन्ना सिंह, श्री प्रभाष गुप्ता, सरिता चौधरी, , उत्तम साह, लक्षमी देवी चंद्रवंशी,मनीष चौधरी,बृजेश सिंह, निशांत तिवारी, जितेंद्र सोनी, चुन्नु कुमार, जितेंद्र मालाकार, आशीष चौधरी , सत्येन्द्र सिंह,कोमल साह , बबलू राय, मिलन सिंह, रवि शेखर, धर्मराज, अंकित कुमार, प्रकाश शर्मा, मनोज राय, विनय तिवारी, बबली बरनवाल ,आशीष चौधरी, किशोर मिश्रा, अभिषेक कुमार,इत्यादि अनेको लोग भारी संख्या में सेवा में तत्पर रहे।

सेवा शिविर के समापन पर राष्ट्रवादी संगठन “सैल्यूट तिरंगा” के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष व शिव भक्त व बिलक्षण प्रतिभा के धनी रंजन कुमार चौधरी के अथक सराहनीय प्रयास एवं शिविर के सफलता पूर्वक समापन पर उत्तम साह एवं श्री प्रभाष गुप्ता ने उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुऐ पुष्प माला पहनाकर और बुके देकर सम्मानित किया,और उनके समर्पण भावना की सराहना व प्रशंसा करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया और उनके सकारात्मक सोच और सफल प्रबंधन की सराहना की । सेवा ही संगठन की शक्ति है। सामाजिक योगदान और सनातन संस्कृति व धार्मिक विरासत को बढ़ावा देने एवं सुदृढ़ करने की उनका प्रयास हम सबो के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button