छत्तीसगढ़

अयतलावगू में अतिक्रमण हटाए जाने की वनविभाग की क्रूरतापूर्ण कार्यवाही से पीड़ित विस्थापित परिवार भाकपा नेता कमलेश झाड़ी के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री वनमंत्री के नाम कलेक्टर बीजापुर को सौंपा ज्ञापन _सीपीआई, सीपीआई जिला परिषद् बीजापुर ने आयातलावगू में अतिक्रमण के नाम पर हुए अमानवीय कार्यवाही की जाँच रिपोर्ट व ज्ञापन पत्र मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बीजापुर को सौंपा। संलिप्त दोषियों पर जांच उपरांत कड़ी कार्यवाही की माँग की

बीजापुर (प्रभात क्रांति) । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी cpi के जिला सचिव कमलेश झाड़ी के नेतृत्व में आयतलवागू गाँव से विस्थापित पीड़ित परिवार बीजापुर जिला मुख्यालय पहुंचे जहां कलेक्टर से मुलाकात कर सारी घटना की जानकारी दी और मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन और वन मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में विस्थापित पीड़ित पीड़ित परिवारों ने सलवाजुडूम आंदोलन के दौरान हिंसा से बचने व जान बचाने के लिए अंतरराज्यों में पलायन का ज़िक्र किया है। और पुनर्वास योजना के तहत बसाहट सुरक्षा बुनियादी सुविधाओं का माँग किया है।

वहीं सीपीआई नेता कमलेश झाड़ी ने पिछले दिनों आयतलावगू गाँव में अतिक्रमण के नाम पर वनविभाग की अमानवीय कार्यवाही (घटना) की जाँच रिपोर्ट एवं ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है कि यह 35 परिवार छत्तीसगढ़ के ही मूलनिवासी आदिवासी परिवार है। जो सलवा जुडूम आंदोलन के दौरान हिंसा से जान बचाने को लेकर सीमा से सटे तेलंगाना प्रदेश में शरण लिए थे। 31 मार्च 2026 को जब सरकार ने नक्सल मुक्ति की घोषणा की तो इन परिवारों को अपने मूल गाँव प्रदेश जाने की उम्मीद जागी उसी उम्मीद से वे अपने गाँव लौटे परन्तु वहाँ भी उन्हें जगह नही मिला तो सीमावर्ती क्षेत्र कोतापल्ली के आयतालवागु गाँव में छोटे छोटे झोपड़ियां बनाकर पिछले छः सात महीनों से रहने लगे।

परन्तु वन विभाग ने ITR में अतिक्रमण का हवाला देते हुए बड़े ही क्रूरता पूर्ण तरीक़े से इन विस्थापित परिवारों के घरों को आग के हवाले कर दिया बुलडोजर चलाया बेरहमी से मारपीट किया। 17 लोगों को जेल भी भेज दिया। कमलेश झाड़ी ने आगे कहा कि यह क्षेत्र संविधान की पांचवीं अनुसूची का क्षेत्र है यह आदिवासी बाहुल इलाका है। यहां के आदिवासी अपने आजीविका के साधनों के लिए पूर्ण रूप से जल जंगल ज़मीन पर ही निर्भर रहते हैं। जिस तरह से वन विभाग ने पीड़ित परिवारों के साथ अतिक्रमण के नाम से दुर्व्यहार किया है काफ़ी निंदनीय है। और इन सारी घटनाओं का सीपीआई ने कड़ी निंदा की है। और सरकार से माँग की है कि इस अमानवीय कृत्य में संलिप्त सभी दोषियों पर जाँच कर कड़ी कार्यवाही की जाए।

अन्यथा आने वाले दिनों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी cpi पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने हेतु आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button