छत्तीसगढ़

बड़ेपल्ली के जंगलों में जमीन के अंदर छिपाकर रखी गई माओवादी डम्प से ₹39,77,000/- नगद राशि बरामद, डीआरजी, थाना भैरमगढ़ पुलिस एवं बीडीएस टीम की संयुक्त कार्यवाही, जमीन के अंदर स्टील के डिब्बे में टेप से लिपटे पैकेटों में रखी गई नगद राशि बरामद… देखें वीडियो – 

बीजापुर (प्रभात क्रांति) दिनांक 24.11.2026 को भैरमगढ़ ग्राम बड़ेपल्ली के जंगल में जमीन के अंदर संदिग्ध सामग्री छिपाकर रखे जाने की आसूचना मुखबिर से प्राप्त हुई।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) रविन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भेरमगढ़ नवीन कुमार एक्का के नेतृत्व में डीआरजी, थाना भैरमगढ़ पुलिस एवं बीडीएस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान ग्राम बड़ेपल्ली के जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया गया ।

सर्चिंग के दौरान बीडीएस टीम द्वारा डिमाइनिंग एवं तलाशी की कार्यवाही में जमीन के अंदर बोरी में रखा स्टील का डिब्बा बरामद किया गया। डिब्बे के अंदर टेप से लिपटे पैकेट मिले, जिनकी जांच करने पर उनमें ₹500-₹500 के नोटों में कुल ₹39,77,000/- (उनतालीस लाख सतहत्तर हजार रुपये) नगद राशि बरामद हुई।

बरामद नगद राशि के संबंध में थाना भैरमगढ़ में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

देखें वीडियो – 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button