छत्तीसगढ़

संविधान दिवस पर समाज प्रमुखों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन एकता, भाईचारे और संविधान की मूल भावना की अक्षुण्णता बनाए रखने की ली शपथ, डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

बीजापुर (प्रभात क्रांति)। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को गोंडवाना भवन में सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर एकता, भाईचारे और संविधान की मूल भावना को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली। इस दौरान संविधान निर्मात्री समिति और देश के महान नेताओं के संघर्षों एवं बलिदानों को याद किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद समाज प्रमुखों और प्रतिनिधियों ने नए बस स्टैंड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ अर्पित किए और कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।

कार्यक्रम में गोंडवाना समन्वय समिति अध्यक्ष अमित कोरसा, महार समाज अध्यक्ष अजय दुर्गम, हल्बा समाज अध्यक्ष बीआर अमान, कंवर समाज अध्यक्ष कमलेश पैंकरा, तेलंगा समाज के मंगल रोटेल, मरार समाज प्रमुख मनोहर गुरला, गुज्जाराम पवार, कमलदास झाड़ी, प्रकाश कावरे, बसंत मामडीकर, जगबंधु मांझी, शान्तनु नूरेटी सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button