छत्तीसगढ़

प्रचार में जुटे प्रत्याशी, मांगा समर्थन…

जगदलपुर(प्रभात क्रांति),  भारतीय जनता पार्टी से जगदलपुर शहर के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे बुधवार सुबह से ही चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। उन्होंने चाय ठेला से लेकर डोर टू डोर संपर्क कर हर एक व्यक्ति से कमल फूल के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने जनता से कहा इससे पूर्व निगम में कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार थी। सारे विकास के कार्य ठप पड़े हुए हैं। दुकान आबंटन में भी निगम सरकार ने भ्रष्टाचार किया है। शहर की जनता के आशीर्वाद एवं सहयोग से इस बार नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

शहर के विकास के लिए नए प्रोजेक्ट बनाकर उसमें काम किया जाएगा। पार्टी ने एक छोटे से कार्यकर्ता के ऊपर जो विश्वास जताया है उसमें खरा उतरने का पुरा प्रयास है। पिछले 9 सालों से नगर निगम में दलगत राजनीति हुई है। शहर विकास के लिए पुरा खाका तैयार कर लिया गया है। विजयी सभी पार्षदगण के साथ मिलकर निगम में विकास का खांचा खींचेंगे। शहर को स्वच्छ बनाने ने महती भूमिका निभाएंगे। पुराने तालाबों का सौंदर्यीकरण एक चुनौती है। सभी बड़ी योजनाओं के लिए प्लानिंग के साथ काम किया जाएगा।

5 सालों में रोजगारमूलक काम होंगे। मालूम हो कि एक दिन पूर्व ही भाजपा ने महापौर प्रत्याशी के साथ ही सभी 48 वार्डो के पार्षद प्रत्याशी के साथ कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किया था। बुधवार सुबह प्रचार के बाद संजय पांडे अपने सभी पार्षदों के साथ स्क्रूटनी में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button