छत्तीसगढ़
घर-घर पधारे विघ्नहर्ता गणेश जी , दीपक केसरी द्वारा पूरे श्रद्धा , आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया गणेश पूजनोत्सव , आगंतुकों को खिलाया गया तेहरी और खीर…


देवघर(प्रभात क्रांति। स्थानीय सुविधा होटल के नजदीक जून पोखर रोड स्थित दीपक केसरी एवं समस्त परिवार द्वारा पूरे श्रद्धा, आस्था, आराधना व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से गणेश पूजनोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर गणेश जी का भव्य आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई। पुरोहित द्वारा पूरे विधि विधान के साथ विधिवत पूजा कराई गई। गणपति को भोग लगाया गया। भजन व आरती की गई। आकर्षक सजावट किया गया। पूरा वातावरण गणपतिमय हो गया।
आगंतुकों के बीच खीर एवं तेहरी का प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धा और आस्था के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूरा परिसर गणपति के गूंज से गुंजायमान हो उठा। महिलाएं नाचते गाते हुए गणपति बप्पा का उद्घोष लगाती रही। इस अवसर पर भारी संख्या में गणमान्य लोग, सगे संबंधी,नाते रिश्तेदार,मित्र शुभ चिंतक,समाजसेवी एवं नगरवासी मौजूद रहे।



