पूर्व विधायक राजमन बेंजाम ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात…


जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजमन बेंजाम ने बास्तानार विकासखंड के ग्राम कुचेपाल, बोदेनार और बड़े काकलुर में जनसंपर्क कर ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से संवाद कर स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और क्षेत्र की मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा की।
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सामने रखा। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। राजमन बेंजाम ने ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की स्थिति और जनसमस्याओं की जानकारी ली। 
पूर्व विधायक का यह जनसंपर्क क्षेत्र में राजनीतिक एवं संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभिन्न गांवों में ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हुई मुलाकात के दौरान स्थानीय मुद्दों पर चर्चा प्रमुख रूप से रही।
इस दौरान जनपद सदस्य बेड़ता पोयाम काकलुर के सरपंच रविन्द्र मरकाम कुचेपाल सरपंच दिनेश पोड़ियाम,उपसरपंच बुधराम,बुदु पोयाम एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




