सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्राम अंडरी में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन, ग्रामीणों के साथ संवाद से समाधान, बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान….


बीजापुर (प्रभात क्रांति)। दिनांक 27/10/26 को पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना गंगालूर क्षेत्रांतर्गत ग्राम अंडरी में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करना तथा ग्रामीणों की आवश्यकताओं को समझकर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को उनकी आवश्यकतानुसार उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। वहीं, बच्चों के मनोरंजन एवं खेलकूद को प्रोत्साहित करने के लिए इनडोर गेम्स की खेल सामग्री सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।

कार्यक्रम में छोटे-छोटे रोचक खेलों एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों महिलाओं और बच्चों को आनंदमय वातावरण उपलब्ध कराया गया। खेल गतिविधियों के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा पूरे कार्यक्रम में खुशनुमा माहौल बना रहा।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समास्याओं एवं आवश्यकताओं को जाना। साथ ही, पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण मजबूत करने पर जोर दिया गया। 
बीजापुर पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जनसेवा, सहयोग एवं सहभागिता के माध्यम से आम नागरिकों के साथ मजबूत संबंध स्थापित करना भी है। सिविक एक्शन कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से पुलिस और ग्रामीणों के बीच विश्वास की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।




