छत्तीसगढ़

बजावण्ड के हिंगलाजीन माता मंदिर में माता भजन एवं रामायण सत्संग का आयोजन….

जगदलपुर (प्रभात क्रांति) ।  सनातन जागृति मंडली, जिला बस्तर (छत्तीसगढ़) के द्वारा बजावण्ड स्थित पवित्र हिंगलाजीन माता मंदिर में भक्तिमय वातावरण में माता भजन एवं रामायण सत्संग का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर माता रानी के भजनों और प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जुड़े रामायण सत्संग के माध्यम से सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं का संदेश दिया गया।

इस धार्मिक आयोजन में गांव के सियान-सज्जन, वरिष्ठ नागरिक एवं माता पुजारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से माता रानी के भजनों का आनंद लिया और रामायण सत्संग के माध्यम से धर्म, भक्ति, मर्यादा एवं सदाचार की प्रेरणा प्राप्त की।

सनातन जागृति मंडली का उद्देश्य गांव-गांव जाकर माता जसगीत, भजन, रामायण एवं सत्संग के माध्यम से सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना तथा समाज में धर्म, संस्कार, एकता और सद्भावना का संदेश फैलाना है।

माता हिंगलाजीन की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे और क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button