छत्तीसगढ़

प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही कांग्रेस। 5 साल जनता के बीच रहने का मिल रहा इनाम…

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार :-

बीजापुर(प्रभात क्रांति),  जनता के बीच जनता से भेंट मुलाक़ात जनता की बात सुनने जनता के पास जाने वाले विधायक विक्रम मण्डावी 2018 से बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं। आम जनता विक्रम मंडावी के आमजनमानस की तरह मेलमिलाप से खासे प्रभावित है। चारो ब्लॉकों में कांग्रेस नेताओं ने जनता की आवाज को बुलंद किया। हर छोटी बड़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरक़त करना कांग्रेस की MSP बन गई है। वहीं भाजपा नेता महेश गागड़ा की 5 सालों तक बीजापुर से दूरी बड़ी हार की ओर ले जा रही है। जानकारी के मुताबिक महेश गागड़ा के साथ चलने के लिए भाजपा नेता किनारा करते दिख रहे हैं।

कांग्रेस ने बीते 5 सालों में अपने आप को अपग्रेड किया है। जिन इलाकों में भाजपा को बढ़त मिलती रही है वहां कांग्रेस ने 2018 की तुलना में ज्यादा मेहनत की है। आज जमीन पर कांग्रेस के आसपास कहीं भाजपा नजर नही आ रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस की बढ़त इस बार 2018 से ज्यादा होगी। कांग्रेसी बीजापुर विधानसभा में अब तक के ऐतिहासिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रही है।

आखिरी परिणाम 3 दिसंबर को आना है जिसमे बीजापुर का सिरमौर जनता को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button