छत्तीसगढ़

5वीं नेशनल मास्टर्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, कोटा में छत्तीसगढ़ ने जीते 21 स्वर्ण, 16 रजत और 16 कांस्य पदक…

जगदलपुर (प्रभात क्रांति) । 5वीं नेशनल मास्टर्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 53 पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 21 स्वर्ण, 16 रजत और 16 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

वर्ल्ड मास्टर्स स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दिनांक 08.10.26 से 11.10.26 तक कुल 21 गोल्ड मेडल, 16 सिल्वर मेडल और 16 कांस्य पदक जीतकर गौरव प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। टीम के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त किए । टीम के सभी खिलाड़ियों ने मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया।

 

छत्तीसगढ़ की टीम के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय देते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि से खिलाड़ियों में उत्साह और खुशी का माहौल है।

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों में दीपिका सेन, सुजाता राव, अमरजीत रईया, सुनीता सिंह, उषा श्रीवास्तव भीष्म लता मरकाम, नीलिमा दास मधु सोनी मैं 16 राज्यों के खिलाड़ियों को पीछा छोड़ने हुए स्वर्ण पदक रजत पदक एवंकांस्य पदक प्राप्त किया वहीं पुरुष में कृष्णा मूर्ति, बालकृष्ण, तिलक चंद प्रेम सिंह, अजीत सिंह, वसीम राजा, मंगल साय, देवचंद यादव , महेश तिर्की, मंगल राम बघेल, साधुराम धुव, विजय कुमार, जनक ध्रुव विजय साहू, जोगेंद्र प्रसाद, रवि शंकर नेताम एवं शिव शंकर ने अपने प्रदर्शन से स्वर्ण रजत और कांस्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के गौरव बने।

बस्तर के गौरव रहे सुजाता राव, सुनिता सिंह अमरजीत रय्या, उषा श्रीवास्तव, का प्रदर्शन सराहनीय रहा । बस्तर जिला मास्टर्स एथीलिथ्स और प्रदेश अध्यक्ष नबी मोहम्मद, अशोक राव नायडू और बस्तर टीम मैनेजर शेख नसीम कुरैशी ने खिलाडियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नही । बस उन्हें अभ्यास और सहयोग की आवश्यकता है टीम मैनेजर नसीम कुरैशी ने कहा कि आने वाले समय में खिलाड़ी अधिक मेहनत कर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करगें साथ ही सभी खिलाड़ियों को बधाई दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button