छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत तोयर में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर एकजुट हुए ग्रामीण, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

जगदलपुर(प्रभात क्रांति) । बस्तर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में ग्राम पंचायत तोयर, सुरगुड़ा, मिचनार, साड़रा, बड़ेगुमियापाल, सिलकझोड़ी और गंवरछापर के ग्रामीण धान खरीदी केंद्र की मांग को लेकर पहुंचे।

वर्तमान में इन सभी क्षेत्रों के किसानों के लिए केवल अलनार में ही धान खरीदी केंद्र संचालित है। एक ही केंद्र होने के कारण किसानों को अपनी उपज बेचने में भारी दिक्कतों और अनावश्यक विलंब का सामना करना पड़ता है। अलनार केंद्र पर अत्यधिक भीड़ होने के कारण सभी किसान समय पर धान नहीं बेच पाते हैं।

किसानों की इन समस्याओं को देखते हुए सभी ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और जनपद सदस्य मनीष पोयाम के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि ग्राम पंचायत तोयर में शीघ्र नया धान खरीदी केंद्र खोला जाए, जिससे आसपास के ग्रामीणों और किसानों को राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button