Uncategorized

बाढ़ प्रभावित किसानों के मुआवजे को लेकर भाजपा-कांग्रेस के किसान नेताओं ने खोला मोर्चा, सरकार को सौंपा ज्ञापन… देखें वीडियो – 

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। बस्तर में अर्नब तूफान के बाद हुई भारी बारिश से इंद्रावती, भस्केली सहित कई नदियों और सहायक नदी नालों का जलस्तर बढ़ने से विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई। बाढ़ के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। फसल पकने और कटाई के करीब पहुंचने के समय पानी भरने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता दयाराम कश्यप और भाजपा किसान नेता नील कुमार बघेल ने अलग-अलग स्तर पर मोर्चा खोल दिया है।

कांग्रेस नेता दयाराम कश्यप ने किसानों की समस्याओं और मुआवजे सहित चार मांगों को लेकर बस्तर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं, भाजपा किसान नेता नील कुमार बघेल ट्रैक्टर रैली के साथ पहुंचे और किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। दोनों नेताओं ने अपने-अपने स्तर पर सरकार का ध्यान बाढ़ प्रभावित किसानों की स्थिति की ओर आकर्षित कराया।

बाढ़ से प्रभावित किसानों के सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। खेतों में खड़ी धान की फसल बर्बाद होने से कई परिवारों की आजीविका पर असर पड़ने की आशंका है। किसानों को उम्मीद है कि नुकसान का निष्पक्ष सर्वेक्षण कराकर उन्हें जल्द राहत दी जाएगी। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस से जुड़े किसान नेताओं द्वारा उठाई गई मुआवजे की मांग ने बस्तर में किसानों की समस्याओं को फिर चर्चा में ला दिया है।

अब देखना होगा कि सरकार किसानों की मांगों पर कितनी जल्दी निर्णय लेती है और प्रभावित परिवारों को कितना मुआवजा मिल पाता है। फिलहाल, बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई और किसानों को राहत दिलाने का मुद्दा प्रमुख बना हुआ है।

देखें वीडियो – 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button