Uncategorized

राहुल गांधी पर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप,कांग्रेस ने FIR की मांग की,  कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ कोतवाली में सौंपा आवेदन, तीन दिन के भीतर कार्रवाई की मांग…

बीजापुर (प्रभात क्रांति) । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अशोभनीय एवं आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ता सचिन सिंह, निवासी भैरमगढ़, के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए बीजापुर कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपा और प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने की मांग की।

कांग्रेस की ओर से सौंपे गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर सचिन सिंह द्वारा राहुल गांधी की तुलना आतंकवादी से करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस तरह की पोस्ट से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस ने पोस्ट की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजापुर में भी भाजपा से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह की टिप्पणियों से राजनीतिक माहौल प्रभावित होता है। उन्होंने संबंधित पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट किए जाने का विरोध जताया और पुलिस प्रशासन से शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर किसी भी नेता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिएl

विधायक विक्रम शाह मंडावी एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर के नेतृत्व में,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम,जिला पंचायत सदस्या श्रीमती नीना रावतीया उद्दे,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी,जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम,ब्लाक अध्यक्ष रमेश यालम,नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, प्रवीण डोंगरे,कलाम खान,पार्षद बबीता झाड़ी,कविता यादव,जितेंद्र हेमला,बाबूलाल राठी के साथ कई कार्यकर्ता बीजापुर कोतवाली पहुंचे। इस दौरान थाना प्रभारी को शिकायत पत्र सौंपकर सोशल मीडिया पर किए गए कथित पोस्ट की जांच कराने और संबंधित भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई।

विधायक विक्रम शाह मंडावी ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी राजनीतिक दल के नेता के खिलाफ अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने पुलिस से शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। विधायक ने पुलिस से तीन दिवस के भीतर कार्रवाई किए जाने की मांग रखी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button