जैविक खाद के उपयोग से धान की बेहतर पैदावार, किसान रूपेंद्र पांडे ने पेश की मिसाल… देखें वीडियो –


जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। बस्तर जिले में खरीफ फसल में धान प्रमुख फसल है और यहां के किसानों की आजीविका काफी हद तक धान की खेती पर निर्भर है। बेहतर पैदावार के लिए जहां अधिकांश किसान रासायनिक खाद और विभिन्न कृषि उत्पादों का उपयोग करते हैं, वहीं ग्राम पंचायत आमाबाल के किसान रूपेंद्र पांडे जैविक खाद के सहारे धान की अच्छी उपज लेने में सफल हो रहे हैं। वे घर में तैयार गोबर खाद का उपयोग कर खेती कर रहे हैं और बेहतर उत्पादन के जरिए दूसरे किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं।
किसान रूपेंद्र पांडे के अनुसार, उन्होंने धान की फसल में रासायनिक खाद के बजाय प्राकृतिक एवं जैविक खाद को प्राथमिकता दी है। गोबर खाद के उपयोग से उन्होंने एक एकड़ में लगभग 25 से 30 क्विंटल तक उपज प्राप्त की है। वहीं, लक्ष्मी प्लस धान की फसल में भी अच्छी पैदावार मिलने की बात सामने आई है। इसके अलावा उन्होंने काला जीरा धान की किस्म में भी बेहतर उत्पादन हासिल किया है।
किसान की इस पहल से यह संदेश मिलता है कि खेती में जैविक खाद का उपयोग करके भी अच्छी पैदावार प्राप्त की जा सकती है। स्थानीय स्तर पर जैविक खेती को बढ़ावा देने और प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग के प्रति किसानों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। रूपेंद्र पांडे का प्रयास क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए एक उदाहरण बन सकता है।
देखें वीडियो –



