कोहकापाल में नरबलि की अफवाह निकली ‘‘निराधार’’ पुलिस जांच में नहीं मिला घटना का कोई प्रमाण….


जगदलपुर(प्रभात क्रांति) । ग्राम कोहकापाल में नर बली सी जुड़ी एक कथित घटना को लेकर सोशल मीडिया पर जयशंकर पांडे के द्वारा अफवाह समाचार वायरल किया गया था । जिसमें नरबलि और हान्डा जैसी बातें सामने लाकर लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश किया गया था । जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं फैल गईं । खबर वायरल होने के बाद पूरे बस्तर में इसे लेकर भ्रम की स्थिति निर्मित हुई और लोग मामले की वास्तविकता जानने को लेकर नजर आए । हालांकि मामले की उच्चस्तरीय जांच के बाद सामने आया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई उक्त जानकारी निराधार थी और घटना के संबंध में लगाए गए दावों की पुष्टि नहीं हुई ।
मामले की जांच नगरनार थाना प्रभारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित ग्रामीणों और बच्चों से पूछताछ कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली गई । जांच में ऐसी किसी घटना के घटित होने की पुष्टि नहीं हुई । मामले की गंभीरता को देखते हुए दो युवकों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, जिसके बाद जांच में नरबलि जैसी किसी घटना से संबंधित तथ्य सामने नहीं आए। पुलिस द्वारा प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए जांच जारी रखते हुए आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया अपनाई गई । जिससे यह समाचार पूरी तरह से निराधार पाया गया ।
घटना को लेकर पुलिस एवं स्थानीय स्तर पर लोगों से अपील की गई है कि बिना सत्यापन सोशल मीडिया पर किसी भी समाचार अथवा अफवाह को प्रसारित न करें । ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की निराधार खबरों से पूरे क्षेत्र में अनावश्यक भय और भ्रम की स्थिति पैदा होती है तथा पत्रकारिता के क्षेत्र की विश्वसनीयता भी प्रभावित होती है । जांच में वास्तविकता सामने आने के बाद लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी सूचना की पुष्टि संबंधित पुलिस अथवा प्रशासनिक स्तर से करने की अपील की गई है ।
ज्ञात हो कि जय शंकर पांडे जिसने समाचार प्रकाशित कर लोगों में अफवाह फैलाया था वह स्वंय हत्या के मुख्य आरोपी है प्रकरण न्यायालय में विचाराधिन है जिससे वह जमानत में है । जयशंकर पाण्डे के द्वारा पत्रकारों के छबि को धुमिल किया जा रहा है, जिससे पत्रकार जगत में एक गंभीर समस्या बन सकता है । जय शंकर पाण्डे इससे पहले भी कई अफवाह एवं निराधान समाचार को सोशल मीडिया में प्रकाशित कर लोगों को गुमराह किया जा चुका है जय शंकर पांडे पर सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने एवं गुमराह करने जैसे समाचार प्रकाशित करने पर उचित कार्यवाही की जानी चाहिए ।




