छत्तीसगढ़

शासकीय आईटीआई बस्तर में 11 मई को राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट कैंप, तकनीकी प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने मिलेगा अवसर…

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। बस्तर जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बस्तर द्वारा राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 11 मई 2026, सोमवार को आईटीआई परिसर बस्तर में आयोजित होगा।

प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी डॉ. ए.के. मांडले ने जानकारी देते हुए बताया कि प्लेसमेंट कैंप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं को अप्रेंटिसशिप पोर्टल के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

कैंप में आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों सहित तकनीकी क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को विभिन्न कंपनियों एवं संस्थानों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इसके माध्यम से युवाओं को कौशल आधारित रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है।

प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची, आईटीआई प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा तथा सभी मूल दस्तावेज एवं उनकी छायाप्रति लेकर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

संस्था प्रबंधन ने सभी इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों एवं युवाओं से समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button