छत्तीसगढ़

तोकापाल के प्री एवं पोस्ट बालक छात्रावास में कबाड़ का अंबार, गंदगी के बीच पढ़ने को मजबूर छात्र…

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। जनपद पंचायत तोकापाल के ब्लॉक मुख्यालय में संचालित प्री एवं पोस्ट बालक छात्रावास इन दिनों अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हैं। दोनों छात्रावासों में 50-50 विद्यार्थियों की क्षमता है, लेकिन भवन उपलब्ध नहीं होने के कारण दोनों छात्रावासों का संचालन एक ही भवन में किया जा रहा है। इसके चलते करीब 100 छात्र एक साथ अध्ययन एवं निवास कर रहे हैं।

छात्रावास भवन में पिछले कई वर्षों से खेल सामग्री और अन्य सामान कबाड़ की तरह पड़ा हुआ है। लंबे समय से उपयोग में नहीं आने वाली सामग्री के कारण भवन के कई हिस्सों में गंदगी और कचरे का अंबार नजर आ रहा है। इससे छात्रों को रहने और पढ़ाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि प्री एवं पोस्ट छात्रावास में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

मामले को लेकर छात्रावास अधीक्षक से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि परिसर में रखी सामग्री शासकीय है, जिसके कारण उसकी नीलामी अथवा बिक्री नहीं की जा सकती।

इस छात्रावास बरसों से भवन की रंगाई-पुताई नहीं हुई, जिससे भवन अत्यधिक जर्जर एवं खतरनाक दिख रहा है, जिसका खामियाजा छात्रों के स्वास्थ्य एवं पढ़ाई पर पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button