छत्तीसगढ़

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहीद जवानों के परिजनों से भेंट कर तिरंगा भेंट करते हुए किया सम्मान, देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों को भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने किया सम्मान, रिटायर्ड जवानों को तिरंगा ध्वज भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने भेंट किया…

जगदलपुर(प्रभात क्रांति) । भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला बस्तर के सदस्यों ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद जवानों के परिजनों एवम रिटायर्ड जवानों से उनके निवास पर पहुँचकर आत्मीय भेंट की तथा उन्हें तिरंगा ध्वज भेंट कर सम्मानित किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनात शहीद जवान देवेंद्र कुमार के निवास ग्राम धोबिगुड़ा, रिटायर्ड आर्मी जवान ललित जोशी ,शहीद महिपाल सिंह चौहान, शहीद उपेंद्र साहू परिवार सहित अन्य से भेंट कर उन्हें ससम्मान तिरंगा ध्वज भेंट किया है।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों का बलिदान सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके परिवारों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। शहीदों के परिजनों के त्याग, धैर्य और देशभक्ति को नमन करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

जिला उपाध्यक्ष आनंद झा ने कहा कि तिरंगा केवल भारत की आन-बान और शान का प्रतीक नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान का भी प्रतीक है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। देश की रक्षा में तैनात सभी वीर जवानों को हम सलाम करते है। युवा मोर्चा सदैव राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा के ऐसे कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव, उपाध्यक्ष आनंद झा, विकास पात्रो, सोमप्रकाश जोशी,परेश टाटी ,प्राचीन तिवारी,शरद श्रीवास्तव,जशवंत जोशी,दीपक पांडे, रमेश नायडू ,तनिष्क सिंह, सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button