छत्तीसगढ़

सर्व शिक्षक संघ ने सौंपा पूर्व मंत्री को टी ई टी,पुरानी पेंशन एवं वेतन विसंगति संबंधी ज्ञापन त्वरित संज्ञान लेते हुये प्रधानमंत्री कार्यालय को किया प्रेषित…

बीजापुर( प्रभात क्रांति)। सर्व शिक्षक संघ के सह संचालक कैलाश रामटेके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि दिनांक 19.09.2026 को एक मिशाल कायम करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में बीजापुर जिले के सभी शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि एक होकर टी ई टी अध्यादेश लाने हेतु पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन महेश गागड़ा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जी वेंकट भाजपा बीजापुर के जिला अध्यक्ष घासीराम नाग को ज्ञापन सौंपा गया ।

सर्वप्रथम पूर्व मंत्री ने सभी शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त किया एवं तत्काल ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय को प्रेषित किया गया साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आप सभी संगठन मिलकर प्रदेश के समस्त सांसदों से प्रधानमंत्री के लिए पत्र प्रेषित कराएँ अध्यादेश लाने हेतु । इससे अध्यादेश लाने हेतु सरलता होगी ।

प्रदेश के समस्त शिक्षक संगठनों से अपील है किया गया है कि विभागीय टेट का मुद्दा छोड़ दें अध्यादेश लाने के लिए सांसदों को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम तय करें सभी संगठन एक हो जाएं ।फिर किसी विभागीय टेट की आवश्यकता नहीं पड़ेगी जब अध्यादेश आएगा यह कानून बन जाएगा कि 2010 से या छत्तीसगढ़ में जब से राजपत्र लागू हुआ है तब से इसे लागु किया जाय या जिन राज्यों मे जब से राजपत्र जारी हुआ है तब से लागु किया जाए ।

शिक्षक एकता जिंदाबाद इस वाक्य को सभी संगठन मिलकर सार्थक बनाएं । सब एक होकर लड़ाई लड़े निश्चित ही हमें संविलियन की तरह सफलता मिलेगी ।ज्ञापन मे मुख्य रूप से माँग की गई है कि पूरे देश मे शिक्षा का अधिकार वर्ष 2010 से लागु किया गया है इसीलिए इसे उसी समय से लागु करें । चूँकि कि ये पूरे देश के पच्चीस लाख शिक्षकों एवं उनके परिवार से जुडा हुआ मामला है। साथ ही पुरानी पेंशन, पदोन्नति वेतन विसंगति की भी माँग की गई है ।

ज्ञापन सौंपने वाले संगठनों मे प्रमुख पदाधिकारी छग शिक्षक संघ से मो जाकिर खान,जगबँधु माँझी, सहायक शिक्षक फेडरेशन से राजेश मिश्रा, मोहशीन खान, ओनेश्वर झाड़ी, समैया कावरे, भूपत नक्का, नागेश गुरला, लछिन्दर हेमला, दिनेश कोलमुल, छग शालेय शिक्षक संघ से प्रहलाद जैन, वसीम खान, विजय चापड़ी, योगेश वासम, महादेव चापा, संजय चितुर, महेन्द्र काशी, अरुण सिंह मनोज कावटी महिला पदाधिकारियों मे कमल रंजीता, उर्मिला लकड़ा, संगीता पुजारी, सरस्वती नुरेटी उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button