छत्तीसगढ़

जहां-जहां तक नजरें जाती हैं, फटे-कटे और बदहाल सड़क, दुर्घटनाओं की आशंका बनी है, कृपया यात्री सावधान रहें और धीरे चलें, बहुत ही धीरे, अन्यथा आपकी जवाबदारी होगी — संबंधित विभाग

मूली से करपावंड पहुंच मार्ग अत्यधिक जर्जर

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। मूली से करपावंड तक जाने वाला मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क कई स्थानों पर फटकर उखड़ गई है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। मार्ग की खराब स्थिति के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की हालत को देखते हुए दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।

क्षेत्र में सड़क और आवागमन की सुविधा ग्रामीणों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से ग्रामीण इलाकों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण किया गया, जिससे लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए आवागमन में सुविधा मिली। लेकिन समय पर रखरखाव और मरम्मत नहीं होने से कई स्थानों पर निर्मित सड़कें अब जर्जर होती जा रही हैं।

मूली-करपावंड मार्ग पर सड़क की स्थिति लगातार खराब हो रही है। कई हिस्सों में डामर उखड़ने के साथ सड़क की सतह पर बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। खराब सड़क के कारण विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को अधिक सावधानी से गुजरना पड़ता है। बारिश के दौरान स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण होने की बात कही जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button