छत्तीसगढ़

झूलेलाल जन्मोत्सव पर दुपहिया वाहन रैली व शोभायात्रा…

जगदलपुर(प्रभात क्रांति) । सिन्धी समाज के ईष्टदेव साईं श्री झूलेलाल जी के अवतरण दिवस पर बड़े हर्ष व उत्साह से हिंदू नववर्ष चेत्र नवरात्रि से, मराठी नववर्ष गुड़ी पड़वा से तो वहीं सिंधी नववर्ष चेटीचंड से शुरू होता है. चैत्र मास को सिन्धी में चेटी कहा जाता है और चांद को चंड इसलिए चेटीचंड का अर्थ हुआ चैत्र का चांद. ये दिन जल के देवता भगवान झूलेलाल को समर्पित है ।

सिन्धी गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष सुंदर भोजवानी ने जानकारी दी श्री गुरु सँगत गुरुद्वारा कमेटी व सिन्धी पंचायत तत्वाधान में समाज सदस्यों की बैठक सिन्धी गुरुद्वारा में आहूत की गई. इस वर्ष 20 मार्च साईं झूलेलाल जी जन्मोत्सव की तैयारी संबंधित बैठक में निर्णय लिया गया, श्री गुरुग्रंथ पाठ साहिब 14 मार्च शनिवार प्रातः 10 बजे से गुरुद्वारा में आरम्भ होगा. साईं झूलेलाल जन्मोत्सव की पूर्व संध्या में 19 मार्च संध्या 7 बजे से भजन कीर्तन व भक्ति संगीत संध्या आयोजन होगा सिंधु भवन में, धमतरी से आए भाई साहब हितेश जग्यासी, रोशनी जग्यासी द्वारा भजन कीर्तन होने के पश्चात भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी ।

गुरुद्वारा कमेटी सचिव संतोष बजाज ने बताया साईं झूलेलाल अवतरण दिवस एवं सिन्धी नव वर्ष में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुबह 9:30 बजे से सिन्धी समाज सभी सदस्य, युवा मंडल, सुहिणी सोच महिला विंग भगवा रंग के वस्त्र में दुपहिया वाहन रैली में शामिल होंगे. यह दुपहिया वाहन रैली सिन्धी गुरुद्वारा से निकलकर चाँदनी चौक, शहीद पार्क चौक, कोतवाली चौक, गोल बाजार, सिरहासार चौक, माँ दंतेश्वरी मंदिर, संजय बाजार, गुरु गोविन्द सिंह चौक, चाँदनी चौक होते हुवे रैली सिन्धी गुरुद्वारा पहुंचेगी. पुरे मार्ग में साईं झूलेलाल की के जयघोष की पुकार होंगी।

सिन्धी गुरुद्वारा में 20 मार्च शुक्रवार को सुबह 11 बजे से भक्ति संगीत के पश्चात श्री गुरुग्रंथ पाठ साहिब समाप्ति व अरदास, पल्लव, भोग साहिब, प्रसादी वितरण होगा ।

सिंधु भवन में दोपहर 2 बजे से आम लंगर होगा एवं शाम 6 बजे सिन्धी गुरुद्वारा में बहराणा साहिब जी की पूजा समाज सदस्यों द्वारा की जाएगी साथ ही प्रसादी वितरण व शीतल पेय थादल वितरित किया जाएगा. साईं झूलेलाल शोभायात्रा में समाज के सभी सदस्य शामिल होकर छेज नृत्य के साथ झूलेलाल मार्ग, कोतवाली चौक, मुख्यमार्ग होते हुवे गोल बाजार, सिरहासार चौक से बलिराम कश्यप चौक से महादेव घाट पहुंचेंगे, पुरे मार्ग में आतिशबाजी व प्रसाद वितरण होगा, यहां महादेव घाट पर दीपो की रोशनी व आतिशबाजी से घाट जगमगाएगा, घाट में निचे नदी किनारे बहराणा साहिब की पूजा, अखो, पल्लव कर प्रसाद व खजाना वितरण किया जाएगा. सिंधु भवन में रात 9 बजे से भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी. 20 मार्च चेटीचंड पर्व पर सिन्धी समाज सदस्यों की समस्त दुकाने अवकाश होंगी ।

सिन्धी पंचायत के दोनों संरक्षक उधाराम मूलचंदानी, गोवर्धन दास नवतानी ने बताया सनातन सिंधु परम्परा अनुसार झूलेलाल (उड़ेरोलाल) जन्मोत्सव के पावन दिवस पर सिन्धी समाज सदस्य जल व ज्योत की पूजा करते हैं, बहिराणा साहिब (एक विशेष पवित्र कलश) निकाल कर इसे नदी में परवान करते और भगवान झूलेलाल के भजनों के साथ एवं छेज नृत्य (डांडिया) की भूमिका में शोभायात्रा निकालते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button