छत्तीसगढ़

छोटी देवड़ा में खुला नया रिलायंस पेट्रोल पंप, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सुविधा….

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। बकावंड रोड स्थित ग्राम छोटी देवड़ा में नया पेट्रोल पंप M/s Narayana Fules शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिल गई है। रिलायंस पेट्रोल पंप की फ्रेंचाइजी के तहत गुप्ता बंधुओं द्वारा इस नए पेट्रोल पंप का संचालन प्रारंभ किया गया है, जिससे आसपास के गांवों के लोगों को अब ईंधन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पहले पेट्रोल और डीजल के लिए उन्हें कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था, जिससे समय और खर्च दोनों अधिक लगता था। अब छोटी देवड़ा में ही पेट्रोल पंप खुलने से क्षेत्र के किसानों, वाहन चालकों और आम लोगों को काफी राहत मिली है।

नए पेट्रोल पंप के खुलने से न केवल ईंधन की सुविधा बढ़ी है बल्कि क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हुए हैं। ग्रामीणों ने गुप्ता बंधुओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे पूरे इलाके के विकास और आवागमन की सुविधा को भी मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button