छत्तीसगढ़

पत्रकार रौनक शिवहरे के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर पत्रकारों में आक्रोश, न्यायिक जांच की मांग….देखें वीडियों

दंतेवाडा(प्रभात क्रांति),  पत्रकार रौनक शिवहरे और परिवार के खिलाफ दंतेवाडा जिले के गीदम थाने में गलत धाराओं के साथ साथ एसटी–एससी एक्ट के तहत दर्ज आपराधिक मामला एवं गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों में आक्रोश है। रविवार को इस मामले को लेकर दक्षिण बस्तर पत्रकार संघ के बैनर में पत्रकारों की बैठक हुई। जिसमें सोमवार को बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में मौन धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में आज दंतेवाड़ा दुर्गा मंडप में पत्रकारों ने मौन रहकर धरना दिया इसके बाद कलेक्टर की ग़ैरमौजूदगी में एसडीएम को ज्ञापन प्रति सौंपी। जिसमें मुख्य रूप से पूरे घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए न्यायिक जांच की माँग की गई है।

प्रेषित ज्ञापन में बताया गया है कि विगत 6 मार्च 2026 को दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिला के गीदम में निवासरत पत्रकार रौनक शिवहरे के घर के सामने नशे में धुत एक ट्रैक्टर चालक ने पत्रकार की स्कूटी को टक्कर मारते हुए उनके पिताजी और उनकी दो साल की छोटी बच्ची पर ट्रैक्टर से दबाने की कोशिश की जिसमें दोनों बाल बाल बचे।

इसकी जानकारी मिलने के बाद पत्रकार रौनक जब वहाँ पहुंचे तो वहा ट्रैक्टर चालक से हुई विवाद के बाद पत्रकार रौनक ने गीदम थाने में इसकी लिखित शिकायत दी।

परन्तु थाना प्रभारी ने उक्त शिकायत पर FIR दर्ज नहीं की उल्टा ट्रैक्टर चालक एवं उनके सहयोगियों के दबाव में गीदम थाना प्रभारी ने रौनक एवं उनके माता पिता के खिलाफ एसटी–एससी सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया, आरोपी के दबाव में पुलिस ने पत्रकार को बिना जांच के जेल भेज दिया। यह उचित नहीं है।क्योंकि इस बात के प्रमाण है कि पत्रकार और उसके माता पिता खिलाफ इन धाराओं के तहत मामला नहीं बनता।

एक समूह के दबाव के आधार पत्रकार के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई से पूरे पत्रकारों में आक्रोश का माहौल है।

इस संदर्भ में हमारी मांग है कि इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच करवा कर इस मामले की उचित विवेचना करवाई जाए।

कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों ने दंतेवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय से मुलाक़ात की। पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पत्रकारों की चिंताओं से अवगत करवाया।

पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि दंतेवाड़ा जिलें में बीते समय के पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेकर जाँच करवाई जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी पक्ष के दबाव में किसी के भी ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं हो इसे सुनिश्चित किया जाएगा।

देखें वीडियों – 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button