छत्तीसगढ़

226 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र तुमालपाड़, जिला सुकमा में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया, हमारा प्रयास शांति, शिक्षा और विकास

जगदलपुर (प्रभात क्रांति), केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 226 वी वाहिनी के द्वारा दिनाँक 05/02/2026 को पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सेक्टर के०रि०पु०बल रायपुर, तथा पुलिस उप महानिरीक्षक, ऑप्स, सुकमा, छत्तीसगढ एवं श्री एच० पी० सिंह, कमाण्डेंट 226 बटालियन के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अभियानों के तहत जिला सुकमा के घोर नक्सल प्रभावित गाँव तुमालपाड़ में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इस वाहिनीं के डी/226 समवाय के जिम्मेदारी का क्षेत्र तुमालपाड़ गाँवो से लगभग 172 पुरूषों, महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया।

इस अवसर पर श्री बीरेन्द्र कुमार खंतवाल, द्वितीय कमान अधिकारी 226 बटालियन, साथ श्री अरविन्द कुमार, सहायक कमाण्डेंट (समवाय अधिकारी डी/226) वाहिनी नें उपस्थित ग्रामीण वासियों को संबोधित करते हुए बताया कि नक्सली अपने फायदे के लिए गरीब जनता एवं उनके बच्चों को गुमराह कर नक्सली गतिविधियों में जाने के लिए भ्रमित करते हैं, इसके अलावा महोदय ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए आह्वान किया कि वे नक्सलियों के बहकावे में आकर कोई गलत कार्य ना करें और आप सभी देश के अग्रणी विकास में भागीदार बनें तथा अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवायें एवं भारत सरकार / राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों एवं योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएँ। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए विश्वास दिलाया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सदैव आप के साथ खड़ा है, तथा हम आपकी मदद व हर संभव प्रयास करेगें आप लोग भी हमारा सहयोग करें।

आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग को आगे बढ़ाते हुए सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को इस वाहिनी द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैम्प लगाकर इस वाहिनी के डॉ. एस.ई.एल. कृष्णा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, एवं पैरामेडिकल स्टॉप उप.निरी. / एम.एस.एन अनिल कुमार मीणा तथा फर्स्टएडर सिपाही / जीडी. ओझा, तथा तुमालपाड़, भीमापुरम एवं चिन्नाबोडकेल के सरपंचो के साथ भारी संख्या में ग्रामीण जन व डी/226 समवाय के अन्य कार्मिक भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button