छत्तीसगढ़

माहरा आदिवासी समाज के संस्थापक सदस्य दादा बंगा राम बघेल जी को दी गई श्रद्धांजलि….

जगदलपुर (प्रभात क्रांति) । माहरा आदिवासी समाज के संस्थापक सदस्य एवं वरिष्ठ समाजसेवी दादा स्वर्गीय बी. आर. बघेल जी का दिनांक 22 जनवरी 2026 को स्वर्गवास हो गया। उनका निधन माहरा आदिवासी जनजाति समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति है।

आज दिनांक 06 फरवरी 2026 को ग्राम केशलुर (चालकीगुड़ा) स्थित निज निवास पर सामाजिक रीति-रिवाज, रूढ़ी-प्रथा एवं परंपरा के अनुसार दस गात्र क्रियाक्रम सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

समाज अध्यक्ष महेश स्वर्ण ने अपने संबोधन में कहा कि दादा बी. आर. बघेल जी ने जीवनभर समाज की एकता, परंपरा और अधिकारों के लिए कार्य किया। उनका योगदान सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

माहरा आदिवासी समाज ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button