छत्तीसगढ़

ग्राम मोहलई में भक्ति और उल्लास के साथ मना गणेशोत्सव, बारिश में भी नहीं थमा उत्साह…

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। जनपद पंचायत बकावंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहलई एक आदिवासी ग्राम है, जहां वर्षों से गणेशोत्सव समिति द्वारा गणेश पर्व का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता आ रहा है। इस वर्ष भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूरे आयोजन के दौरान ग्रामीणों में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

गणेशोत्सव के अवसर पर गांव में बाजा-गाजा, नृत्य-गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लगातार बारिश, पानी और कीचड़ के बावजूद ग्रामीणों की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। ग्रामीणों ने बारिश के बीच भी बाजे-गाजे के साथ नृत्य-गायन करते हुए गणेशोत्सव का आनंद लिया। आदिवासी अंचल के इस गांव में भगवान गणेश के प्रति लोगों की श्रद्धा और धार्मिक उत्साह विशेष रूप से देखने को मिला।मोहलई में गणेशोत्सव का आयोजन पिछले कई वर्षों से ग्रामीणों की सहभागिता से किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी ग्रामीणों ने मिल-जुलकर पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। आयोजन के दौरान गांव में आपसी सहभागिता और सामाजिक एकजुटता का माहौल बना रहा तथा बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक लोगों ने कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया।

गौरतलब है कि गणेशोत्सव के साथ ही बस्तर अंचल का पारंपरिक पर्व नवाखाई भी मनाया जाता है। नवाखाई पर्व के आगमन के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सव का उत्साह और बढ़ जाता है। मोहलई में भी गणेशोत्सव और नवाखाई के अवसर पर ग्रामीणों ने श्रद्धा एवं उल्लास के साथ पर्व मनाया और भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button