छत्तीसगढ़

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बीजापुर की छात्राओं ने प्राचार्य अनिल मिश्र पर लगाये गंभीर आरोप, कलेक्टर से मिल कार्रवाई की मांग….

बीजापुर(प्रभात क्रांति) । एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने प्राचार्य अनिल मिश्रा पर मानसिक प्रताड़ना, जबरन टीसी कटवाने की धमकी और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए है छात्राओं ने बीजापुर कलेक्टर के नाम शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

छात्राओं का आरोप है कि स्कूल में खाना और पानी की गुणवत्ता भी खराब है। छात्राओं ने दावा किया कि गर्ल्स हॉस्टल का खाना बॉयस हॉस्टल में बनाया जाता है। वहीं, कई छात्रों को स्कूल से बाहर किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

अपनी समस्याओं को लेकर छात्राओं ने बीजापुर कलेक्टर विश्वदीप से कलेक्टर कार्यालय में मुलाकात की और प्राचार्य अनिल मिश्र के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से हटाने की मांग की।

छात्राओं ने कहा—प्राचार्य के व्यवहार से परेशान हैं, प्रशासन तत्काल मामले में हस्तक्षेप करें।

देखें वीडियो – 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button