छत्तीसगढ़

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र, जगदलपुर का भ्रमण…

जगदलपुर(प्रभात क्रांति) । शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर के कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आज कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके), जगदलपुर का भ्रमण किया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ संतोष नाग ने केन्द्र में संचालित कृषि प्रशिक्षण, प्रसार एवं उद्यमिता विकास संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किसानों, ग्रामीण युवाओं एवं महिला स्व-सहायता समूहों की आय एवं आजीविका संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में कुलपति महोदय को अवगत कराया।

भ्रमण के दौरान कुलपति ने कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में स्थापित कृषि प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) इकाई, डेयरी इकाई, बायोफ्लॉक मत्स्य पालन इकाई, मत्स्य तालाब, प्रदर्शन प्रक्षेत्र, नर्सरी, वर्मी कम्पोस्ट इकाई सहित विभिन्न तकनीकी एवं प्रशिक्षण इकाइयों का अवलोकन किया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने उन्हें केन्द्र में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, ऑन-फार्म परीक्षणों, फ्रंटलाइन प्रदर्शन, उद्यमिता विकास तथा किसानों की आय बढ़ाने हेतु संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

वैज्ञानिकों के साथ आयोजित चर्चा के दौरान कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने विशेष रूप से इन्क्यूबेशन, संस्थागत सहयोग प्रभावी मार्केटिंग रणनीति पर कार्य करने की आवश्यकता पर संबंधी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र किसानों को केवल उत्पादन तकनीकों के साथ मूल्य संवर्धन एवं विपणन की संपूर्ण श्रृंखला से जोड़ने हेतु मार्गदर्शन किया।

कुलपति जी ने कृषि विज्ञान केन्द्र एवं शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के मध्य अनुसंधान, छात्र इंटर्नशिप, कौशल विकास, नवाचार, उद्यमिता एवं तकनीकी हस्तांतरण के क्षेत्रों में भविष्य में संयुक्त रूप से कार्य करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के समन्वित प्रयास बस्तर क्षेत्र के किसानों, ग्रामीण युवाओं एवं जनजातीय समुदायों के सतत् विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भ्रमण के दौरान बस्तर विश्वविद्यालय के डॉ सजीवन कुमार सहित कृषि विज्ञान, केंद्र के वैज्ञानिक डॉ राहुल साहू, धर्मपाल केरकेटटा, डॉ. कोमल गुप्ता, डॉ. सुन्ना दीप्ति, डॉ. वेंकटेश्वर, डॉ नीलम बंजारे, श्री दुष्यंत पाण्डेय, उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button