तारापुर पेट्रोल पंप के पास धूं-धूं कर जली पल्सर, इलाके में मचा हड़कंप….देखें वीडियो –


जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक अंतर्गत तारापुर पेट्रोल पंप के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल भरवाने के कुछ ही देर बाद एक पल्सर मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धूं-धूं कर जलने लगी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभालने का प्रयास किया और बड़ी घटना टल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालक ने पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाया था। इसके कुछ समय बाद ही बाइक से धुआं निकलना शुरू हुआ और अचानक आग भड़क उठी। घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि समय रहते लोगों की सतर्कता से आग को फैलने से रोका गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की कमी की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण लोग वाहनों की टंकियां फुल करवा रहे हैं। वहीं लगातार पड़ रही अत्यधिक भीषण गर्मी को भी इस घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से पेट्रोल पंपों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा गर्मी के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की मांग की है।
देखें वीडियो –




