छत्तीसगढ़

वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में करेगा जंगी प्रदर्शन-अनवर खान

वोट बचाओ-लोकतंत्र बचाओ" का दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा ऐतिहासिक आगाज़....लाखों की संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना....पूरे देश मे संगठन स्तर की वृहद तैयारियां देख आलाकमान हुआ भयभीत....

जगदलपुर(प्रभात क्रांति) । वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस 1 नवंबर 2026 को होने वाली दिल्ली के रामलीला मैदान में जंगी प्रदर्शन की तैयारी प्रदेश, जिला, ब्लॉक व पंचायत स्तर पर जोर शोर से शुरू कर चुकी है। लोकतंत्र की हत्या वोट चोरी के माध्यम से कर रही भाजपा की मोदी सरकार को जनता के सामने बेनकाब करने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की “चलो दिल्ली रैली अभियान” का आगाज किया जिसको रोकने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उक्ताशय के आरोप जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रशासनिक महामंत्री अनवर खान ने लगाया है।

उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा जनहितैषी अभियान की शुरूआत की है जिसके तहत् बुथ स्तर से नीचे राष्ट्रीय स्तर तक अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की महारैली का आगाज है जिससे भाजपा भयभीत हो गई है जबकि यह अभियान विशुद्ध रूप से चुनाव आयोग द्वारा लिए गए गलत निर्णय के खिलाफ है। विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एस.आई.आर) की विसंगतियों के कारण करोड़ों लोगों के नाम काटकर मतदान से वंचित किए जाने का गंभीर मामला है जिसे देश की जनता अब समझ गई है कि यह सरकार का षड्यंत्र है।इसके तहत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व जनता को रोकने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा आंदोलन को कुचलने साम-दाम-दण्ड-भेद की नीति अपनाई जा रही है और कांग्रेसियों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है तथा ठहरने के लिए लॉज व होटलों पर प्रवेश पर रोक लगाया गया है।

दिल्ली के व्यापारिक संगठनों को भड़काया जा रहा है जो कि सरकार की खीझ स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।कांग्रेस नेता अनवर खान ने कहा कि रेलवे ने पहले छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी को स्पेशल ट्रेन के खर्च का अनुमान देकर सहमति जताई थी जब कांग्रेस भुगतान के लिए पार्टी तैयार हुई तो विभाग ने ट्रेन देने में असमर्थता जताई। कांग्रेस नेता अनवर खान ने कहा कि कांग्रेस के जांबाज सिपाही ट्रेन नहीं मिलने के बावजूद भी हजारों की संख्या में अपने संसाधनों से दिल्ली पहुंचने संकल्पबद्ध हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस के होने वाले जंगी प्रदर्शन से घबराकर भाजपा की मोदी सरकार दमनकारी नीतियां अपनाते हुए कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रही है, जिसके चलते विभिन्न प्रदेशों से चलने वाली ट्रेनों, मेट्रो, विमानों व बसों, को अभी से हाईजैक कर लिया गया है।

कांग्रेस नेता अनवर खान ने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे देश से लाखों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है, जिससे घबराई हुई भाजपा की मोदी सरकार बलपूर्वक ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की महारैली को असफल बनाने षडयंत्र रच रही है। कांग्रेस लंबे समय से वोट चोरी का मुद्दा उठा रही हैं अब पूरा देश भी समझने लगा है टॉप लेवल से वोट चोरी हो रही,,,वोट चोरी के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट,,, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते या पीएम मोदी उन्हें पद से नहीं हटाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button