छत्तीसगढ़

बीजापुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही एवं उत्कृष्ट विवेचना का परिणाम — NDPS प्रकरण में दो आरोपियों को 15-15 वर्ष का कठोर कारावास एवं 01-01 लाख के जुर्माना से दण्डित….

बीजापुर(प्रभात क्रांति)। दिनांक 09/11/2024 को थाना कोतवाली बीजापुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महादेव घाटी मोड़ के पास मोटर साइकिल से अवैध रूप से बड़ी मात्रा में नशीली गोलियों का परिवहन करते हुए आरोपी रविन्द्र पुनेम एवं आरोपी अंशु गोनेट को प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

उक्त प्रकरण में थाना कोतवाली बीजापुर द्वारा NDPS Act की धारा 21(ग) के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों के कब्जे से नशीली दवाइयों की बरामदगी की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बीजापुर पुलिस द्वारा उत्कृष्ट विवेचना करते हुए मजबूत एवं ठोस साक्ष्य संकलित कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा सभी आवश्यक तकनीकी एवं वैधानिक पहलुओं का गंभीरता से पालन किया गया, जिसके परिणामस्वरूप माननीय न्यायालय ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध सिद्ध पाते हुए प्रत्येक आरोपी को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास एवं 1-1 लाख रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

बीजापुर पुलिस नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही कर रही है तथा समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने हेतु प्रतिबद्ध है।

बीजापुर पुलिस की आम जनता से अपील- यदि आपके आसपास अथवा परिचितों में कोई व्यक्ति नशे की आदत या अवैध नशीले पदार्थों के संपर्क में है, तो उसे समझाइश दें और नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराएं। नशा न केवल व्यक्ति और परिवार को बर्बाद करता है, बल्कि कानून भी ऐसे अपराधों के प्रति अत्यंत सख्त है। एक छोटी सी गलती या नादानी जीवनभर की परेशानी और लंबे कारावास का कारण बन सकती है।

आइए, हम सभी मिलकर नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाएं और एक सुरक्षित, स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button