सेवा संकल्प अभियान के तहत क्षेत्र में धूमधाम से मना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस….

जगदलपुर (प्रभात क्रांति) । जनपद पंचायत बकावंड अंतर्गत बजावण्ड क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत एवं लेम्पस मालगांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्साहपूर्वक मनाया गया । कार्यक्रम के लिए लेम्पस मालगांव में शाखा प्रबंधक आर.के. सूर्यवंशी के मागदर्शन में ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंच एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता के साथ लेम्पस में सैकड़ो दीये जलाये गए साथ ही झालर, तोरण और गुब्बारों से सजाया गया तथा बच्चांे को बुलाकर केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया । उपस्थित बच्चों को भी केक खिलाया गया एवं सभी आगंतुकों को भी जलपान कराया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई ।
इसी के तहत ग्राम पंचायत कोहकापाल के सरपंच एवं सरपंच पति कौडी राम के द्वारा सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजित किया गया पंचायत भवन एवं अन्य क्षेत्रों में दीया जलाया गया और कार्यक्रम मेंं सभी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर मोदी जी का जन्मदिवस बनाया गया ।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रेम सिंह, मोतीराम कश्यप, सहदेव कश्यप, पूर्व जनपद सदस्य भोलानाथ नाग, जगदीश जोशी, हरेन्द्र जोशी, रोहित पांडेय, चंकी पाण्डे, लेम्पस प्रभारी, लेम्पस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घ सार्वजनिक जीवन और देश सेवा के लिए बधाई दी ।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत धोबीगुड़ा, ग्राम पंचायत मालगांव और ग्राम पंचायत कोहकापाल में भी सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए । मालगांव में एस. सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में हुए आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की । उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जन्मदिवस समारोह के साथ सेवा संकल्प दिवस भी मनाया गया ।



