छत्तीसगढ़

भगवान बलराम जयन्ती एवं किसान दिवस मनाया गया….

जगदलपुर (प्रभात क्रांति) । कृषि विज्ञान केंद्र बस्तर में भगवान श्री बलराम जयन्ती सह किसान दिवस मनाया गया. यह कार्यक्रम कृषि विज्ञानं केंद्र, बस्तर एवं जिला कृषि विकास एवं जैव प्रोद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में कृषि स्थायी समिती जिला पंचायत बस्तर के सभापति श्री कामदेव बघेल, एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता बस्तर जिला पंचायत सदस्य श्री निर्देश दीवान द्वारा किया गया. विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती संपति महादेव नाग बस्तर जिला पंचायत सदस्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों एवं कृषकों द्वारा मिलकर भगवान श्री बलराम एवं पारंपरिक कृषि यंत्रों की पूजा से किया गया।

तत्पश्चात कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ संतोष नाग द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए, वर्तमान में कृषि विज्ञान केंद्र में चल रहे विभिन्न गतिविधियों एवं विभिन्न फसलों से सम्बंधित प्रदर्शन कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया।

मुख्य अतिथि श्री कामदेव बघेल सभापति कृषि स्थायी समिती जिला पंचायत बस्तर ने कृषको को जैविक विधियों को अपनाते हुए प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर होने के लिए सलाह दिया. कृषि के साथ पशुपालन को अतिरिक्त आय का साधन बताया।

कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ से श्री नन्द किशोर पाण्डेय, त्रिनाथ आचार्य, परपा उपसरपंच राजू पोयम, प्रगतीशील कृषक राजेश राय, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सहित बस्तर जिला से कृषि विभाग, मत्स्यपालन, पशुपालन, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी, बीज निगम, क्रेडा इत्यादि के अधिकारी कर्मचारी एवं कृषक उपस्थित थे. मंच का संचालक वैज्ञानिक श्री धर्मपाल केरकेट्टा द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button