शासन के बिना आदेश से बस्तर मे स्थानीय स्तर पर शिक्षा विभाग मे हो रहा ट्रांसफर…


जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। बस्तर जिला के बकावण्ड विकास खण्ड मे सहा.शिक्षक ,शिक्षक ,ब्याख्याता के लगभग 50 शिक्षकों का ट्रांसफर किया गया है।जिसमे बीईओ बकावण्ड एवं जिलाशिक्षा अधिकारी कि मिली भगत स्पष्ट दिखाई दे रहा है।बीईओ के जानकारी के बिना जिला शिक्षा अधिकारी ट्रांसफर नहीं कर सकता क्योंकि ब्लॉक का प्रमुख बीईओ होता है।
शासन स्तर से किसी भी प्रकार का ट्रांसफर आदेश नहीं हुआ है ।और यदि आदेश होता तो सार्वजनिक होता।कुछ शिक्षकों का तीन वर्ष पूर्व पदौन्नति आदेश को आधार मानकर पदौन्नति भी दिया गया है।सरकार के आंखों के सामने इतना बड़ा खेल चल रहा है और नेता मंत्री मूक दर्शक बने बैठे हैं।जबकि छ.ग.शासन के शिक्षा मंत्री का साफ निर्देश था कि कोई भी शिक्षक सलग्न नहीं रहेगा।
इस तरह जांच करने से ही पता चल पाएगा पुरे बस्तर जिला मे कितने शिक्षकों का ट्रांसफर हुआ है।जितने भी शिक्षकों का ट्रांसफर हुआ है अधिकतर शिक्षकों को बिमारी का बहाना बताकर ट्रांसफर किया गया है जबकि बिमार शिक्षकों का डाक्टर सर्टिफिकेट भर्ती अस्पताल कौन सा बिमारी है कितने दिन छुट्टी लिया था पुरा छान.बिन करके कार्यवाही कि जाती है।मन.मानी ट्रांसफर किया गया है।बहुत से शिक्षक ट्रांसफर के प्रतिक्षा मे है हो नहीं पा रहा है।गुप्त तरीका से एक .एक शिक्षकों को ट्रांसफर आदेश दिया जा रहा है। बकावण्ड ब्लॉक से ट्रांसफर कुछ शिक्षकों का नाम इस प्रकार है।




