प्रेस क्लब बीजापुर ब्यूरो की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, पवन दुर्गम बने अध्यक्ष


बीजापुर(प्रभात क्रांति)। प्रेस क्लब बीजापुर ब्यूरो की महत्वपूर्ण बैठक 10 अगस्त को आयोजित की गई। बैठक में प्रेस क्लब से जुड़े सदस्यों ने आपसी सहमति और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। नई कार्यकारिणी में पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में पवन दुर्गम को अध्यक्ष, चेतन कापेवार को सचिव तथा भरत दुर्गम को सह सचिव नितिन रोकड़े को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं यूकेश चन्द्राकर और रजन दास को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा सतीश अल्लूर को मीडिया प्रभारी और सतीश मोरला को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया।
नई कार्यकारिणी में पुष्पा रोकडे और संतोष तिवारी को संरक्षक बनाया गया। बैठक के दौरान सदस्यों ने नवगठित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हित में मिलकर काम करने की बात कही।
इस अवसर पर पत्रकारों ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और एकजुटता का मंच है। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने, पत्रकारों के हितों की रक्षा करने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने की दिशा में सामूहिक रूप से कार्य किया जाएगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन दुर्गम सहित सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में आपसी सहयोग और एकजुटता को बढ़ावा देते हुए प्रेस क्लब को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और पत्रकारों के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।




