छत्तीसगढ़

14 फरवरी 2026 को 196 बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF),महादेव घाटी, बीजापुर, छत्तीसगड द्वारा वर्ष 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

बीजापुर(प्रभात क्रांति) । आज दिनांक 14 फरवरी 2026 को 196 बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF),महादेव घाटी, बीजापुर, छत्तीसगड द्वारा वर्ष 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर बटालियन मुख्यालय एवं समस्त कंपनी स्थानों पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जवानों द्वारा शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया तथा उनकी अदम्य वीरता, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।

कुमार मनीष, कमांडेंट-196 ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद जवानों का बलिदान सदैव राष्ट्र की सेवा के प्रति प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने सभी कर्मियों से राष्ट्र की सुरक्षा एवं कर्तव्य पालन हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जवानों ने शहीदों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button