सुप्रीम कोर्ट से कवासी लखमा को जमानत मिलने पर बीजापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, कांग्रेस पार्टी संविधान और न्यायालय पर भरोसा रखने वाली पार्टी है- विक्रम मंडावी


बीजापुर(प्रभात क्रांति) । मंगलवार को पूर्व मंत्री एवं कोंटा विधायक कवासी लखमा को माननीय सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर जिला मुख्यालय बीजापुर में पटाके फोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। पूर्व मंत्री एवं विधायक कवासी लखमा को जमानत मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे सत्य की जीत बताते हुए कहा कि “सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता।”
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक दुर्भावना के तहत कवासी लखमा को लंबे समय तक जेल में रखा गया। कांग्रेस नेताओं ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला न्यायपालिका में विश्वास को और मजबूत करता है। आने वाले समय में सच्चाई पूरी तरह सामने आएगी और कवासी लखमा पूरी तरह निर्दोष साबित होंगे।
वही बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने द्वेष और षडयंत्र पूर्वक जन प्रिय नेता कवासी लखमा को फंसा कर जेल भेजने का काम किया है जिन्हें माननीय सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है, जिसे लेकर हम खुश हैं, कांग्रेस पार्टी संविधान में विश्वास करने वाली पार्टी है हम सबको संविधान और माननीय न्यायालय पर भरोसा है और बहुत जल्द हम सबके नेता और जन जन की आवाज कवासी लखमा हमारे बीच होंगे।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, शंकर कुड़ियम, नीना रावतिया उद्दे, कमलेश कारम, ज्योति कुमार, राजेश जैन, पुरुषोत्तम खत्री, गिरधारी राठी, गीता कमल, शेख रजिया, संजना चौहान, बबीता झाड़ी, कविता यादव, पुरुषोत्तम सल्लूर, राजू गांधी, मदन राठी, हिमांशु गुप्ता, मोहित कड़ियामी, के जी सत्यम, लीलेंद्र दुर्गम, रामलू सोढ़ी, वीरेंद्र ठाकुर और रानू डोंगरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।





