छत्तीसगढ़

अवैध शराब परिवहन पर दन्तेवाड़ा पुलिस की कार्यवाही, एक पीकअप वाहन, मारूती ईको वाहन,स्कुटी के साथ 45 पेटी कीमती 03 लाख रूपये का मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब जप्त…

दंतेवाड़ा (प्रभात क्रांति) । पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भापुसे) के निर्देषन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन (रापुसे) के मार्गदर्शन मे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दन्तेवाड़ा राहुल उयके (रापुसे) के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में जिले में हो रहे अपराधों एवं अवैध कार्यों की रोकथाम की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 01/02/2026 को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला की दो व्यक्ति भारी मात्रा में पीकअप वाहन CG-18R-0439, ईको वाहन क्रमांक CG-18Q 0332 से दीगर राज्य की अंग्रेजी शराब लेकर अवैध धन लाभ अर्जित करने बेचने के लिये दन्तेवाड़ा की ओर आ रहे है कि सूचना पर दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा दन्तेवाड़ा बाईपास ग्राम बालूद रोड़ में एक पीकअप वाहन, मारूती ईको वाहन,स्कुटी के साथ 45 पेटी 03 लाख रूपये का मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है।

पुलिस द्वारा घेराबंदी रेडकार्यवाही करते समय पुलिस को देख आरोपी जंगल का आड़ लेकर भाग गये आरोपी वाहन चालकों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फरार आरोपियों का सरगर्मी से पता तलाश किया जा रहा है जो जल्दी ही दन्तेवाड़ा पुलिस के गिरफ्त में होंगे एवं संदिग्ध लोगो पर निगाह रखी जा रही है।

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, सउनि. पंकजधर, प्र.आर. 72 बुधरू कड़ती, आरक्षक 238 चंदन गोयल , 833 जलदेव मरकाम , 387राजेश इस्ताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button