छत्तीसगढ़

जनपद का सबसे बड़ा ग्राम पंचायत माने जाने वाला आड़ावाल में विकास के नाम लाखों का गबन, सवालों के घेरे में ग्राम पंचायत… देखें वीडियो

बुधराम नेताम –

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। बस्तर जिले के विकासखंड जगदलपुर अंतर्गत जनपद की बड़ी ग्राम पंचायतों में शामिल आड़ावाल पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत निधि, 15वें वित्त आयोग और अन्य मदों से लाखों रुपये की राशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए आहरित की गई, लेकिन कई कार्य आज भी धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। इससे पंचायत में हुए खर्च और विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत में स्ट्रीट लाइट स्थापना, नाली सफाई, सार्वजनिक शौचालय के निर्माण एवं मरम्मत तथा सफाई व्यवस्था के नाम पर बड़ी मात्रा में राशि खर्च की गई है। हालांकि गांव के कई हिस्सों में स्ट्रीट लाइट की अधिकता है एवं कुछ जगह पर लगीं ही नहीं है या फिर बंद पड़ी हुई हैं। वहीं नालियां गंदगी से भरी हुई दिखाई देती हैं, जबकि रिकॉर्ड में नियमित सफाई कार्य और सफाई कर्मियों को भुगतान दर्शाया गया है। बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय पर भी राशि खर्च किए जाने की जानकारी सामने आई है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय की स्थिति संतोषजनक नहीं है और कई स्थानों पर उसका उपयोग भी नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कागजों में विकास कार्यों को पूर्ण दर्शाकर सरकारी राशि का आहरण किया गया है, जबकि वास्तविक स्थिति इससे अलग दिखाई देती है। उन्होंने जिला प्रशासन, जनपद पंचायत और संबंधित विभागों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सभी कार्य नियमानुसार और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किए गए हैं तो प्रशासन को इसकी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। वहीं मामले में पंचायत प्रतिनिधियों का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र जांच नहीं कराई गई तो वे सामूहिक रूप से प्रशासन के समक्ष शिकायत दर्ज कर जन आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

देखें वीडियो – 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button