छत्तीसगढ़

प्रभाष गुप्ता ‘राष्ट्रीय एकता मंच” के झारखण्ड प्रदेश के प्रान्तीय उपाध्यक्ष बनाये गये…

देवघर(प्रभात क्रांति)। राष्ट्रीय एकता मंच के अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री रामजी लाल वैष्णव जी ने राष्ट्र-भक्ति, सेवा , निष्ठा ,सह‌योग व समर्पण को देखते हुए श्री प्रभाष गुप्ता को मंच का झारखण्ड प्रदेश का प्रान्तीय उपाध्यक्ष बनाया है। और उम्मीद जतायी है, कि श्री गुप्ता संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों एवं नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए प्रदेश के संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष बनायें जाने पर श्री प्रभाष गुप्ता ने कहा कि सेवा, सहयोग, संस्कार, समर्पण, शांति, न्याय और एकता के साथ हमें जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दी गई है, उसका हम पूरी निष्ठा से सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर मित्र-शुभचिंतक ,नाते- रिश्तेदार ,नगरवासी ,समाजसेवी एवं गणमान्य लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं व बधाइयां दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button