छत्तीसगढ़

शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने की दिशा में एक नया कदम उठाते हुए बीजापुर जिले के दूरस्थ ग्राम पुसनार में दिनाँक 19 जून को गायता पारा पुसनार में ग्रामीणों की गरिमामय उपस्थिति में पूर्व माध्यमिक शाला पुसनार का इस नए शिक्षा सत्र में भव्य उद्घाटन किया गया…

 

बीजापुर (प्रभात क्रांति)। दिनांक 19/06/26 को ग्राम पुसनार में समारोह के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम ने फीता काटकर विधिवत नारियल फोड़ते हुए पूजा पाठ कर विद्यालय का उद्घाटन किया।इसके बाद नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित जनप्रतिनिधियों,ग्रामीणोंऔर बच्चों को नशा मुक्ति शपथ दिलाई गई व स्वयं, परिवार और पुसनार गाँव को नशा मुक्त करने में सहयोग देने की बात कही।

इस अवसर पर उपस्थित बच्चो को तिलक लगाकर मिठाई खिलाते हुए पाठ्य पुस्तक व गणवेश का वितरण किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और यह नया विद्यालय इस क्षेत्र के बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाएगा।” विशिष्ट अतिथि जनपद उपाध्यक्ष व शिक्षा समिति अध्यक्ष दिनेश पुजारी ने भी शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय को इस क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

शाला के शिक्षक विनय पोटाम ने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 से 2008 के बीच चले सलवा जुडूम आंदोलन के दौरान बहुत से शालाओं को बंद कर शिफ्ट करना पड़ा था।अब हालात सुधरने पर उन शालाओं को उनके मूल गांवों में फिर से बहाल किया जा रहा है

क्षेत्र में पूर्व माध्यामिक विद्यालय खुलने से पुसनार ग्राम के साथ -साथ आसपास के ग्राम मेटापाल,हीरोली, छोटे हीरोली,कांवड़ गाँव कुरुष आदि गाँवो के बच्चों को इसका लाभ मिलेगा।नवीन शाला खुलने से स्थानीय विद्यार्थियों और उनके पालकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर ग्राम सरपँच रामा पुनेम,क्षेत्र के जनपद सदस्य हिमांशु गायता,बोधि ताती,SMS अध्यक्ष बुधराम गायता,संकुल समन्वयक लछिन्दर हेमला,सचिव अवलम बिल्लाराम,प्राथमिक शाला के प्रधान अध्यापक हरकेश परतागीरी,चैतु पुनेम व ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button