छत्तीसगढ़

पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर के विरोध में 11 जून को जगदलपुर में महाधरना, बस्तर संभाग के सभी जिलों के पत्रकार होंगे शामिल….

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। बस्तर में पत्रकारों के खिलाफ बिना निष्पक्ष जांच के सीधे एफआईआर दर्ज किए जाने के मामलों को लेकर पत्रकारों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

इसी के विरोध में 11 जून को जिला मुख्यालय जगदलपुर में पत्रकारों द्वारा महाधरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। पत्रकारों का कहना है कि किसी भी मामले में तथ्यों की जांच किए बिना कार्रवाई करना पत्रकारिता की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है ।

छत्तीसगढ़ में पत्रकार कानून लागू होने के बावजूद भी कई पत्रकार बिना निष्पक्ष जांच के उनके ऊनपर एफआईआर दर्ज किया गया है इन समस्याओं को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन सुनिश्चित किया गया है ।

आयोजकों के अनुसार, इस महाधरना में बस्तर संभाग के सभी जिलों के पत्रकार शामिल होंगे और निष्पक्ष जांच प्रक्रिया की मांग उठाएंगे। पत्रकार संगठनों ने कहा है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य कर रहे पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए यह एकजुटता जरूरी है। इस आयोजन को लेकर संभागभर के पत्रकारों में व्यापक तैयारी और समर्थन देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button