छत्तीसगढ़

बस्तर के रियासत कालीन परंपराओं का निवर्हन करते हुए श्रीगोंचा महापर्व रथ यात्रा जगदलपुर में  हर्षोल्लास से मनाया गया- देखें विडियो

जगदलपुर(प्रभात क्रांति), बस्तर जिला जगदलपुर में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान के विग्रहों को रथारूढ़ किया गया। इसके उपरांत बस्तर राजा कमलचंद भांजदेव के द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ के रथ यात्रा का छेरा पहारा पूजा विधान पूरा किया गया।

श्रीगोंचा रथ यात्रा का मुख्य आयोजन गोल बाजार सिरहासार चौक स्थित जगगन्नाथ मंदिर में हुआ, जहाँ हजारों की संख्या मे श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

रथ परिक्रमा के पश्चात भगवान श्रीमंदिर से गुडि़चा मंदिर सिरहासार भवन में सभी श्रृद्धालुओं के दर्शनार्थ विराजित होंगे। इस दौरान लगातार नौ दिनों तक विभिन्न आयोजन किए जायेंगे।

आपको बता दें कि भगवान श्रीजगन्नाथ के 22 विग्रह का एक साथ एक ही मंदिर में स्थापित होना, पूजित होना तथा इन विग्रहों की एक साथ तीन रथों में रथारूढ़ कर रथयात्रा की शताब्दियों पुरानी परंपरा बस्तर गोंचा महापर्व को विश्व में सबसे अलग पहचान स्थापित करता है, इस दौरान भगवान श्रीजगन्नाथ के सम्मान में तुपकी चलाकर सलामी देने की परंपरा विश्व में कहीं और प्रचलित नहीं है।

इस संबंध में बस्तर रजा कमलचंद भंजदेव एवं बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने क्या कहा देखें विडियो :-

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button