छत्तीसगढ़

छू लो आसमान में 10 वी के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया लापरवाही बरतने का आरोप, परिजनों ने हॉस्टल अधीक्षक पर जानकारी देर से दिए जाने की लगा रहे हैं आरोप…

 

दंतेवाडा(प्रभात क्रांति)। बालूद देर रात छू लो आसमान में 10 वी के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक सोहन तेलाम 17 वर्ष का बताया जा रहा है। जो ग्राम पंचायत नेरली के महारा पारा का रहने वाला था।आज सुबह का करीबन 05 बजे जब हॉस्टल के छात्र बाथरूम जाने के लिए निकले तो सीढ़ियों पर मृतक सोहन तेलाम को फांसी पर लटका पाया और जानकारी हॉस्टल अधीक्षक को दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पी. एम. हेतु जिला चिकित्सालय दंतेवाडा भेज दिया है।

पूरे मामले पर परिजनो ने हॉस्टल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने एवं देर से जानकारी दिए जाने का आरोप लगाया है।पूरे मामले में उच्च अधिकारी बचते नजर आ रहे हैं, मामले की पूरी जांच की जा रही है। ऐसा क्या हुआ था हॉस्टल में जो एक 17 वर्ष का छात्र ने आत्महत्या कर लिया ये आत्महत्या है या कोई साज़िश सोचने वाली बात तो यह है कि आखिर क्या कारण था आत्महत्या करने का ऐसी कौनसी मजबूरी रही क्या एक हॉस्टल अधीक्षक का काम सिर्फ हॉस्टल संभलने तक ही सीमित है, क्या बच्चों के मानसिक स्थिति को जानना जरूरी नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button