विधायक विनायक गोयल ने लोहण्डीगुड़ा मंडल कार्यालय में भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी का झण्डा ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं को दी बधाई…

जगदलपुर(प्रभात क्रांति), बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा मंडल में भारतीय जनता पार्टी का 46वॉ स्थापना दिवस पर चित्रकोट विधायक विनायक गोयल व भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगतू कश्यप ने पार्टी कार्यालय में पार्टी झण्डा ध्वजारोहण किए,और कार्यकर्ताओं को बधाई देकर पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।
आगामी 7 दिवसीय तक बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगा।
1.कार्यकर्ता अपने घर में भाजपा का ध्वज के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे। 2.सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन कर संगठन का विस्तार मजबूत किया जायेगा। 3.हर गांवो के घर-घर सम्पर्क कर अभियान चलाया जाएगा ताकि भाजपा की नीतियां और उपलब्धियों को गिनाया जाएगा। 4.डॉ बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर समाजिक समरसता और स्वच्छ भारत का संदेश दिया जायेगा। और कार्यक्रम मुख्य वक्ता विधायक विनायक गोयल ने कहा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का 6 अप्रैल 1980 को स्थापना हुआ। और पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किए। और वर्तमान में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता,भारत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हर एक योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लें।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगतू कश्यप,पदमा कश्यप,चंद्रभान कश्यप,बसंत कश्यप,तुलूराम कश्यप,नरसिंह ठाकुर,बलीराम बघेल,सावेद्र सेठिया,भरत कश्यप,डोमू राम,लिबरू कश्यप,बुटकी कश्यप,नरेश खार्पाडे,विकेश रंगारी,सुदरू सेठिया,पीलूराम बघेल,मुंशी पेगड़,जगदीश,डमरू कश्यप,सूरज कश्यप,अजय बघेल,समलू कश्यप,शिवनंद पेगड़,दुलबंधू कश्यप,शिबो,लक्ष्मण बेंजामी, मुन्ना सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।